Video

Advertisement


महिला कांग्रेस ने नारी न्याय हम तैयार है पोस्टर का विमोचन किया
bhopal, Mahila Congress, poster

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर सभी प्रदेशों में ‘‘नारी न्याय’’ को रेखांकित कर की जा रही पत्रकार वार्ता के अंतर्गत मंगलवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर नारी न्याय हम तैयार है पोस्टर का विमोचन किया गया।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा की महिला कांग्रेस की प्रभारी ममता शर्मा ने संयुक्त पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वर्तमान समय में मणिपुर से मुंबई तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान सभी वर्ग के लोग राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा लगातार महिलाओं तक पहुंचकर उनके विचार सुन रही हैं और अलग-अलग मिल रहे सुझाव और विचारों के माध्यम से नारी न्याय के रूप में अपनी मांगों को रेखांकित किया जा रहा है। जिसके तहत हमारी मुख्य मांगे हैं आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण और राजनीतिक सशक्तिकरण प्रमुख है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर ‘नारी न्याय हम तैयार है’ पोस्टर का विमोचन किया गया।

Kolar News 6 February 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.