Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में जनवरी का महीना खत्म होने के बाद भी अभी ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। आने वाले दिनों में भी अभी ठंड का प्रकाेप जारी रह सकता है। ऐसे में ठंड के असर को देखते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजधानी के स्कूलों में समय का बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
बुधवार को जारी आदेश में कक्षा 1 से 5वीं तक सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं लगाने को कहा गया है। कक्षा छठीं से 12वीं तक पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार ही होगा। यह आदेश 10 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश भोपाल जिला के अंतर्गत आने वाली सभी शासकीय व प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया गया है। यह जानकारी जिला कलेक्टर ने पत्र के माध्यम से दी है। जो 1 फरवरी से लागू होगा
Kolar News
31 January 2024
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|