Video

Advertisement


जीतू बोले- भाजपा संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का खुला उल्लंघन कर रही है
bhopal, Jitu , BJP

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में हुये हमले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर हमले के विरोध में धरना-प्रदर्शन किये गये। राजधानी भोपाल में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुये।

मौन धरना प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से परेशान भाजपा अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुला उल्लंघन कर रही है। धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को प्राप्त करने वाला देश का हर नागरिक स्वेच्छा से मंदिर में दर्शन भी नहीं कर सकता, क्यों? क्या भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को यह डर था कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राहुल गांधी की धार्मिकता सामने आने से उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान होगा? यही वजह थी कि देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री को सीधे तौर पर कानून और संविधान का उल्लंघन करने का आदेश दे दिया गया?

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत जोड़ो न्याय यात्रा इंसाफ दिलाने के लिए निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा तब हो रही है जब पूर्वाेत्तर राज्य मणिपुर मई-2023 से लंबे समय से जातीय हिंसा से जल रहा है, जिसमें कुकी और मैतेई समुदायों के बीच संघर्ष के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। पिछले साल मई से अब तक मणिपुर राज्य में कई यौन उत्पीड़न के मामले और जघन्य अपराध भी सामने आए हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री न केवल खामोश है बल्कि सुलगते हुए मणिपुर से उठ रहे सवालों के जवाब भी देना नहीं चाहते?

पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बड़ी आतुरता से यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है इस बार की यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की यादें ताजा करवाने के साथ नए रिकॉर्ड बनाएगी।

Kolar News 23 January 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.