Video

Advertisement


भाजपा की चुनावी वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन करेगी कांग्रेस: जीतू पटवारी
bhopal, Congress,Jitu Patwari

भोपाल/ जबलपुर। मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को जबलपुर पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्हाेंने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता से वादा किया था कि लाडली बहना योजना में बहनों को 3000 रू. प्रति माह, किसानों से 3100 रू. प्रति क्विंटल धान और 2700 रुपए प्रति क्विंटल के रेट से गेहूं की खरीद की जाएगी, इसके अलावा रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। विधानसभा चुनाव परिणाम को आए हुए एक महीना दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक सरकार ने कोई भी वादा नहीं निभाया है।

जीतू पटवारी ने कहा कि दो-तीन दिन पहले नवनिर्वाचित सरकार ने जबलपुर में कैबिनेट की बैठक की। उसी दिन जनवरी से लेकर मार्च के बीच में 28,500 करोड रुपए कर्ज लेने की खबर आई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भाजपा के घोषणा पत्र को लहरा के कहा यह हमारा गीता और रामायण है, तो फिर जबलपुर में हुई कैबिनेट में वचन पत्र के किसी वचन को क्यों नहीं निभाया? लोकतंत्र में जिसे ज्यादा मत मिलते हैं, वह जीता है। हम चुनाव परिणाम को सिर माथे पर लेते हैं। मैंने स्पष्ट कहा है कि जनवरी आपकी है जनवरी के बाद कांग्रेस पार्टी विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएगी और एक-एक घोषणा पर हिसाब लेगी।

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक सवाल के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा यह न्याय यात्रा जनता को न्याय दिलाने के लिए हो रही है। क्या पत्रकारों के साथ न्याय हो रहा है? विज्ञापनों से मीडिया संस्थान तो बढ़ते जा रहे हैं लेकिन 10 साल से पत्रकारों की तनख्वाह क्यों नहीं बढ़ रही है? इसका मतलब है कि पत्रकारों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। 90 प्रतिशत लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, क्यों जूझ रहे हैं? आर्थिक असमानता क्यों आई है? सामाजिक असमानता, आर्थिक असमानता, शैक्षिक असमानता, राजनीतिक असमानता को दूर करने के लिए राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को चुनौती देते हुए कहा है कि यह जनवरी पूरा आपका है लेकिन फरवरी से विपक्ष अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।अब कार्यकर्ता ही नेतृत्व करेगा पार्टी का। जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव का जो नतीजा आया वह हम भूल चुके हैं और अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी कांग्रेस तैयार है। जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की नेतृत्व से ही कांग्रेस पार्टी चलेगी। हमारी पार्टी में अब ना कोई विधायक, होगा ना सांसद और ना ही कोई बड़ा मंत्री आप सब कार्यकर्ता होंगे और इसी विचारधारा से हम भाजपा का मुकाबला करेंगे।

Kolar News 5 January 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.