Video

Advertisement


शीतलहर की चपेट में प्रदेश
bhopal, State in grip ,cold wave

भोपाल। प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। समूचा मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह कड़ाके की ठंड रही। लगातार दूसरी रात ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से नीचे ही रहा।

 

बुधवार को प्रदेश के 12 शहरों बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, उज्जैन, दतिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में कोल्ड डे रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बालाघाट जिले का मलाजखंड और ग्वालियर इससे भी ठंडे रहे। मलाजखंड में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और ग्वालियर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 6.5 डिग्री के साथ ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पचमढ़ी में यह 7.6 डिग्री रहा। नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के दूसरे शहरों में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री से नीचे रहा। सबसे ज्यादा 12.9 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज हुआ।

 

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन का कहना है कि 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखाई देने लगेगा। इस कारण 22-23 दिसंबर को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिनकी वजह से तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। 25 दिसंबर के बाद बादल छंट जाएंगे और ठंड का असर एक बार फिर बढ़ जाएगा।

Kolar News 21 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.