Video

Advertisement


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन
bhopal, Chief Minister Dr. Yadav, paid tribute

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विजय दिवस के अवसर पर भोपाल के शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर लास्ट पोस्ट धुन के बीच पुष्प-चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक पर मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज का दिन भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है। आज भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी और उसे पश्चिमी व पूर्वी पाकिस्तान के रूप में दो भागों में बांटा था, यह हमारे सैनिकों के पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों, वायु सेना-थल सेना व जल सेना ने भारत सरकार के निर्णय का द्रुत गति से पालन करते हुए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंदी बनाकर उनकी योजना को असफल किया था। देश को यह गौरवशाली क्षण देने वाले सभी बलिदानी अमर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम को नमन है। हमें हमारी सेना पर गर्व है। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री कुंवर विजय शाह उपस्थित थे।

Kolar News 16 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.