Video

Advertisement


भाजपा द्वारा अपने पक्ष में माहौल बनाने की साजिश है: सज्जन सिंह वर्मा
bhopal,  conspiracy by BJP,Sajjan Singh Verma

भोपाल। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ टी.वी. चैनलों पर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जो एग्जिट पोल दिखायें हैं, यह एग्जिट पोल नहीं, बल्कि कांग्रेस और प्रदेश की जनता को भ्रमित और गुमराह कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल हैं।

 

 

सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता हथियाने की नाकाम साजिश रचकर प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की साजिश है। लेकिन भाजपा की यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। क्योंकि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने के लिए और प्रदेश में बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी राजनैतिक रोटियां सैंकने के लिए यह मनगणंत प्री-पेड पोल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की नाकाम कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी बुद्धि, विवेक, मनोबल और साहस के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी।

 

Kolar News 1 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.