Video

Advertisement


टाइगरों की संख्या बढ़ी चार शावकों का जन्म
damoh,  tigers increased, four cubs born

दमोह। भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगरों की संख्या बढ़ गई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। यहां टाइगरों की संख्या 16 थी, नये शावकों के आने के बाद के बाद यह संख्या 20 हो गयी।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

हाल ही में दमोह का एक बड़ा भाग टाइगर रिजर्व में सम्मिलित किया गया है। पूर्व में इसका नाम नौरादेही अभ्यारण्य था, अब इसका नाम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व कर दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 23 सौ वर्ग किलोमीटर है। दमोह, नरसिंहपुर एवं सागर जिले का क्षेत्र इसमें सम्मिलित है।

Kolar News 1 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.