Video

Advertisement


मप्र के मौसम में उतार चढ़ाव जारी
bhopal, Fluctuations continue, MP weather

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। कहीं कोहरा छा रहा है तो कहीं मौसम साफ है। कई जगहों पर बादल भी छाए हुए हैं तो कुछ जगहों पर गर्मी का भी अहसास हो रहा है।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के मौसम में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। उत्तर भारत में पशि्चमी क्षोभ बना हुआ जिससे मध्य प्रदेश के मौसम में भी लगातार असर देखने को मिल रहा है। 26 और 27 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है।

 

 

बारिश के बाद होगा कड़ाके की ठंड का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार,प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 26 और 27 नवंबर को भोपाल और इंदौर जिले के कुछ-कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने ये पूर्वानुमान जताया है कि बारिश के दौर के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा. हालांकि ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर अभी से दिखाई देने लगा है। बता दें कि मंगलवार से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जा रही है. अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी हो रही है।

 

बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश का तापमान

बीते 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ये तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया है। प्रमुख शहरों में भोपाल में 15.6, इंदौर में 15.8, जबलपुर में 15.2, खरगांव में 13.4, खरगोन में 13.4, रीवा में 13.4, गुना में 13.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भोपाल में 30.5, इंदौर में 29.2, जबलपुर में 30.2, खरगांव में 31, खरगोन में 31.0, रीवा में 28.2, गुना में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Kolar News 23 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.