Video

Advertisement


कमलनाथ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जन्मदिन
bhopal, Kamal Nath ,celebrated his birthday

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़े ही उत्साह और हषोल्लास के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर उनके पुत्र और सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित थे।

 

 

इस अवसर पर कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की। वहीं प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई। कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह–अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, विधायक आरिफ मसूद, राजकुमार पटेल, विभा पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारीगण, प्रवक्तागण, प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदिधिकारीगण और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उन्हें बधाई देने पहुंचे।

Kolar News 18 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.