Video

Advertisement


मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर ओबीसी वर्ग से भेदभाव का लगाया आरोप
bhopal, Chief Minister Shivraj ,OBC class

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का पारा हाई हो गया है। राजनीतिक दलों के बडे नेता लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को प्रदेश के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी से कई चुभने वाले सवाल पूछते हुए कांग्रेस पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की पर हमला बोलते हुए कहा कि वे इधर उधर की बात करने की बजाय सीधे सीधे जवाब दें कि बरसों तक उनकी पार्टी का शासन रहा, राहुल जी बताएं कि कांग्रेस ने देश में कितने ओबीसी प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री बनाये हैं? उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि प्रदेश में अब तक पंडित रवि शंकर शुक्ल से लेकर दिग्विजय सिंह तक मुख्यमंत्री रहे हैं. राहुल गांधी ये बताएं कि इनमें से कितने ओबीसी मुख्यमंत्री थे?

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यही नहीं रुके। आगे उन्होंने इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए सवाल पूछा कि इंडी गठबंधन के नेता लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। इस गठबंधन के नेता बहनों और दलितों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं? क्या राहुल गांधी इस अपमान को अपना मौन समर्थन दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में माताओं, बहनों का अपमान किया गया। तब भी राहुल ने इन नेताओं को अपना मौन समर्थन दिया।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने दलितों का अपमान किया। जीतन राम मांझी जैसे नेताओं के साथ जो व्यवहार किया गया? तब भी राहुल गांधी आप मौन क्यों रहे? क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है? मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमेशा कांग्रेस ने ओबीसी पिछड़ा वर्ग और दलितों के साथ हमेशा अन्याय किया है।

Kolar News 13 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.