Video

Advertisement


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी
tikamgarh, SP chief Akhilesh Yadav , running party

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान चरम पर है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को टीकमगढ़ जिले के जतारा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस को चालू पार्टी बताते हुए उस पर जमकर निशना साधा। उन्होंने चुनावी रैली में कहा कि यहां राशन में कुछ नहीं मिल रहा है। अगर राशन में कुछ नहीं मिल रहा है, तो भाजपा को क्यों वोट देंगे। कांग्रेस को भी वोट मत दीजिएगा। वह भी बहुत चालू पार्टी है। कांग्रेस से सावधान रहोगे या नहीं रहोगे?

 

 

अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना। कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है। कांग्रेस वोटों के लिए जाति आधारित जनगणना चाहती है। जब उनसे पूछा गया कि यदि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में किंग मेकर बनती तो वह किसके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि किंगमेकर बनना जरूरी नहीं है। पहले पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाना पहली प्राथमिकता होगी।

 

अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस से सावधान रहोगे या नहीं... बंसलजी दुखी थे कि कांग्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया। यदि कांग्रेस हमें धोखा दे सकती है तो आप के साथ ऐसा क्यों नहीं कर सकती है। इसलिए साथियों कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस वोटों की खातिर जाति आधारित जनगणना चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि हम लोग मध्य प्रदेश में शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन अब हम मध्य प्रदेश में लगातार काम करते रहेंगे। हमें सूबे के नौजवानों पर पूरा भरोसा है। हम लोग जाति जनगणना कराना चाहते हैं। भाजपा और कांग्रेस की बातों में मत आना। कांग्रेस भी जाति आधारित जनगणना की बात कहने लगी है। कांग्रेस आपका वोट लेने के लिए जाति जनगणना की बात कर रही है। हम आपको हक दिलाने के लिए जाति जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र पर नहीं लूटतंत्र पर भरोसा करते हैं। अगर हम अपराध के आंकड़े देखे तो पाते हैं कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पीड़ित माताएं बहनें हैं। इसमें दलित और आदिवासी समाज की महिलाएं ज्यादा हैं। हम लोगों ने इंतजाम किया था कि फोन मिलाते ही 10 मिनट में पुलिस पहुंच जाएगी। मध्य प्रदेश में कोई ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आती है। मैंने पिछली सभा में पूछा था कि एमपी में पुलिस कब पहुंचती है लोगों ने बताया था कि यदि सुबह घटना हो तो अगली सुबह पुलिस पहुंचेगी।

Kolar News 6 November 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.