Video

Advertisement


प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य और किसानों की खुशहाली पर ताला लगा रखा है- कमलनाथ
bhopal, state government, Kamal Nath

भोपाल। प्रदेश की सत्ता की चाबी हासिल करने के प्रयास में जुटी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को रायसेन एवं विदिशा ज़िले के कुरवाई में दो अलग-अलग जन सभाओं में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने वचन के पत्र के वादों को दोहराते हुए एक बार फिर जनता से समर्थन मांगा है।

 

 

कमलनाथ ने इस दौरान प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की 18 साल की सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। आज शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य और किसानों की खुशहाली पर ताला लगा रखा है। अब आपको यह ताला 17 तारीख़ को कांग्रेस को वोट देकर खोलना है। आपको सच्चाई का साथ देना है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर का चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है किसी एक प्रत्याशी या पार्टी का चुनाव नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि ज़ब आप वोट देने जाए तो हमारे वचनपत्र को जरूर ध्यान में रखे और प्रदेश की आज की तस्वीर भी सामने रखें।

 

कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के हालात आपके सामने है भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। भाजपा और शिवराज सिंह चौहान की सरकार 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के 3.5 लाख करोड़ का कर्ज तो लिया लेकिन इस कर्ज का कोई भी हिसाब इनकी सरकार के पास नहीं है। आज प्रदेश के नौजवानों का भविष्य दाव पर लगा है। उसकी चिंता इस सरकार को नहीं है। हमारी सरकार आने पर हम फिर से किसानों का कर्ज माफ़ करने का काम करेंगे। हम स्कूल की शिक्षा कों पूरी तरह से मुफ्त करने और स्कूल के बच्चों को आर्थिक मदद करने का काम करेंगे।

Kolar News 29 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.