Video

Advertisement


भाजपा ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को दिया टिकट
bhopal, BJP , Pannalal Shakya , Vidisha

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी है। इसमें शेष बची दो सीटों गुना और विदिशा पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा ने गुना से पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को मौका दिया है। पार्टी अब मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। भाजपा ने पहली और दूसरी सूची में 39-39, तीसरी सूची में एक, चौथी सूची में 57 और 5वीं सूची में 92 उम्मीदवार घोषित किए थे।

 

 

 

मुकेश टंडन को दूसरी बार मिला मौका

भाजपा ने रविवार को विदिशा सीट पर मुकेश टंडन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की टिकट से लडे थे, लेकिन तब उन्हें 15 हजार से अधिक मतों से पराजित होना पड़ा था। पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शशांक भार्गव ने उन्हें हराया था। इस बार फिर टंडन का मुकाबला शशांक भार्गव से होगा।

 

 

 

भाजपा ने पूरे प्रदेश की 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद सिर्फ विदिशा और गुना सीट को होल्ड पर रखा था। रविवार को टिकट घोषणा के दो घंटे पहले ही टंडन के मुखर्जी नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की चहल-पहल बढ़ गई थी। उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बाढ़ वाले गणेश महाराज की जय लिखते हुए सांकेतिक रूप से टंडन का टिकट फाइनल होने की घोषणा कर दी थी। दोपहर करीब एक बजे टंडन के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

 

पन्नालाल शाक्य पर खत्म हुआ गुना सीट का इंतजार

वहीं, भाजपा ने गुना सीट पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य को उम्मीदवार घोषित किया है। खास बात यह कि शाक्य इस सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि इससे पहले 2013 में कांग्रेस के नीरज निगम को करीब 45 हजार मतों से चुनाव हराकर विधायक चुने गए थे।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पन्नालाल शाक्य पेशे से शिक्षक रहे हैं। वे आरएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। 1977 में भी पार्टी ने शाक्य को टिकट दिया था, लेकिन अंतिम समय तक सरकारी नौकरी से इस्तीफा न दे पाने के चक्कर में चुनाव लड़ने से चूक गए थे। इसके बाद वे संघ से जुड़े रहे और संघ की गतिविधियों का हिस्सा रहे।

 

खास बात यह कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गुना (अजा) सीट से पन्नालाल शाक्य को टिकट दिया। हालांकि, इस दौरान ज्यादातर मतदाताओं के सामने चेहरा नया था, लेकिन गुना सीट पर संघ और भाजपा की मजबूत पकड़ के चलते शाक्य ने कांग्रेस उम्मीदवार नीरज निगम को करीब 45 हजार मतों से पराजित किया।

Kolar News 29 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.