Video

Advertisement


पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने छोड़ी भाजपा
gwalior, Former minister Rustam Singh, left BJP

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले दल-बदल का दौर जारी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता एक पार्टी छोड़ दूसरी का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर-चंबल अंचल के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने सभी पदों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह मुरैना सीट से टिकट नहीं मिलने तथा पार्टी में उपेक्षित होने से काफ़ी समय से नाराज थे। तीन दिन पहले ही उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। बसपा ने राकेश सिंह को मुरैना सीट से उम्मीदवार बनाया है।

 

गौरतलब है कि रुस्तम सिंह भाजपा में गुर्जर नेता थे और आईजी के पद से रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वे 2003 में मुरैना विधानसभा से विधायक चुने गए थे और प्रदेश सरकार में मंत्री बने थे। इसके बाद वे 2008 में चुनाव हार गए थे। फिर 2014 में वे चुनाव जीते और सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2018 के चुनाव में वे हार गए थे। उप चुनाव में उन्हें मौका नहीं दिया गया। रुस्तम सिंह ने अपना इस्तीफा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश संगठन मंत्री, जिला जिध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री को भेजा है।

Kolar News 23 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.