Video

Advertisement


मुख्यमंत्री शिवराज ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
bhopal, Chief Minister Shivraj , Amit Shah

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रविवार को जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गृृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी है और सुदीर्घ तथा यशस्वी जीवन की कामना की है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा समृद्ध राष्ट्र के सशक्त गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला हो या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय, आपने बड़ी गंभीरता से जटिल समस्याओं के समाधान में कारगर कदम उठाए हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।

 

मप्र के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी केन्द्रीय मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए कहा देश के यशस्वी गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां पीतांबरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Kolar News 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.