Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। टीकमगढ़ से दो बार जिला पंचायत सदस्य अनीता प्रभुदयाल खटीक शनिवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी में शामिल होते ही मिला टिकट
अनीता प्रभुदयाल चौधरी लगातार 2 बार से जिला पंचायत सदस्य हैं। 2018 में वह समाजवादी पार्टी से जतारा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। आप ज्वाइन करने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें जतारा से मैदान में उतारा है। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सुधीर यादव को सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। सागर से मुकेश जैन ढाना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ज्वाइन करने और टिकट मिलने पर अनीता प्रभुदयाल खटीक ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद अदा किया है। उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर पार्टी में आई हूं। जनता अगर मौका देगी तो जतारा में भी दिल्ली का विकास मॉडल लागू किया जाएगा।
Kolar News
21 October 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|