Video

Advertisement


पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल में ब्लॉक स्थगित होने के कारण ट्रेने रिस्टोर
ratlam, Trains restored ,West Central Railway Bhopal Division

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेने पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बुधनी-बरखेड़ा घाट सेक्शन में तीसरी लाइन को कमिशन करने के हेतु नॉन इंटलॉकिंग कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण निरस्त एवं परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था।

 

संबंधित प्राधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्य को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। अत: निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित ट्रेने पूर्वानुसार अपने नियमित मार्ग पर चलेगी। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना द्वारा ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-

निरस्त ट्रेने:-

1. गाड़ी संख्या 19343 इंदौर सिवनी एक्सप्रेस, इंदौर से 15 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

2. गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा इंदौर एक्सप्रेस, छिंदवाड़ा से 16 से 28 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

3. गाड़ी संख्या 09715 हिसार तिरुपति एक्सप्रेस, हिसार से 14 एवं 21 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली

4. गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति हिसार एक्सप्रेस, तिरुपति से 17 एवं 24 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली

5. गाड़ी संख्या 12720 हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस, हैदराबाद से 16 से 25 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

6. गाड़ी संख्या 12719 जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस, जयपुर से 18 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

7. गाड़ी संख्या 12923 डॉ. अम्बेडकर नगर नागपुर एक्सप्रेस, डॉ अम्बेडकर नगर से 24 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली

8. गाड़ी संख्या 12924 नागपुर डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस, नागपुर से 25 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली

9. गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर इंदौर एक्सप्रेस, बिलासपुर से 14 से 26 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

10. गाड़ी संख्या 18233 इंदौर बिलासपुर एक्सप्रेस, इंदौर से 15 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली

मार्ग परिवर्तित ट्रेने:-

1. 15 से 27 अक्टूबर, 2023 तक जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस

2. 17 से 27 अक्टूबर, 2023 तक सोमनाथ से चलने वाली गाड़ी संख्या

11463 सोमनाथ जबलपुर एक्सप्रेस

3. 23 से 27 अक्टूबर, 2023 तक जबलपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या

22192 जबलपुर इंदौर एक्सप्रेस

4. 23 से 28 अक्टूबर, 2023 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या

22191 इंदौर जबलपुर एक्सप्रेस

5. 15 से 27 अक्टूबर, 2023 तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस

6. 15 से 27 अक्टूबर, 2023 तक बरौरी से चलने वाली गाड़ी संख्या

19484 बरौनी अहमदाबाद एक्सप्रेस

7. 26 अक्टूबर, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19435

अहमदाबाद आसनसोल एक्सप्रेस

Kolar News 12 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.