Video

Advertisement


14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 28 को होगा चन्द्र ग्रहण
gwalior, solar eclipse ,lunar eclipse

ग्वालियर। अक्टूबर का माह कई मायनों में बहुत खास है। इस माह में शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही हैं। साथ ही विजयादशमी का भी त्योहार है। बाजारों में भी खरीदारी का जबरदस्त दौर शुरू होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य एचसी जैन ने शनिवार को बताया कि इस माह में 14 अक्टूबर को अमावस्या के दिन कन्या राशि में कंकन आकृति सूर्य ग्रहण होगा, जिसका भारत में कोई प्रभाव नहीं होगा। वहीं 28 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पूर्णिमा के दिन ही दूसरा ग्रहण खाडग्रास चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा जिस कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा।यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, पेरू, क्यूबा, कोलंबिया और ब्राजील में देखा जाएगा। ठीक 14 दिन बाद चन्द्र ग्रहण पडऩे जा रहा है। चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई में देने के साथ एशिया, यूरोप, आष्ट्रेलिया, अफ्रीका एवं अमेरिका के पूर्वी भू-भाग में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा।

 

 

ज्योतिषाचाार्य ने बताया कि इस ग्रहण के शारदीय नवरात्रि से पूर्व और बाद में होने से कुछ आश्चर्य जनक परिणाम देश और विश्व में 6 माह के भीतर देखने मिलेंगे। यह ग्रहण राजनीतिक पार्टियों की मुश्किल बढ़ाएगा। इस ग्रहण के कारण खाद्य पदार्थों पर महंगाई का अच्छा असर देखने को मिलेगा। मूंग, उड़द, चना, अरहर, तिल, सरसों, रूई, कपास, रस पदार्थ, सोना, चांदी में तेजी बन सकती है। शेयर बाजार में भी हड़कंप मच सकता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों को हानि और कष्ट का योग है। वहीं मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ बालो को विजय, सुख और लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनेंगे।

 

Kolar News 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.