Video

Advertisement


पूर्व सांसद बोध सिंह कांग्रेस में शामिल
bhopal, Former MP ,Bodh Singh,Congress

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला जारी है। बालाघाट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने बुधवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। भगत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के भाजपा नेता राजेश पटेल, रीवा से दिलीप सिंह, एवं विदिशा से प्रभात जोशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भगत मेरे साथ संसद में भी रहे हैं। मैं इनका स्वागत करता हूं। दिलीप सिंह, शराफातुल्लाह खान, सुमित चौबे, राजेश पटेल, आशु बघेल, भीम सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल, शाहिद सहित लंबी लिस्ट है। आज का दिन आप सब के उत्साह ने मुझे शक्ति दी है। आप सब कांग्रेस से जुड़कर हमारा साथ दे रहे हैं। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं। सरपंच संगठन के लोगों ने मुझे बताया कि किस स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह कहते हैं कि एक लाख लोगों को हर महीने रोजगार मिलेगा। मैं कहता हूं आप जो रिक्त पद हैं उनको ही भर दीजिए। अब यह सिस्टम बन गया कि पैसे दो और काम करो। पटवारी भर्ती में क्या हुआ, यह सब ने देखा। हर जगह यही हालत है। प्रदेश की 70 फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, लेकिन हालत खराब है। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। हमारा 15 महीने का कार्यकाल रहा। उसमें हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। हम प्रदेश को सही पटरी पर लाना चाहते थे। आज नौजवान क्यों भटक रहा है क्योंकि कोई निवेश नहीं आता है। निवेश तब आता है जब लोग प्रदेश पर विश्वास करते हैं। लेकिन हमारे प्रदेश पर किसी को विश्वास ही नहीं। शिवराज सिंह कहते हैं मैं इन्वेस्टर समिट करता हूं। सब बेकार की बातें हैं यह आज हमें दिख रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि यह लोग आज सनातन की बात करने लगे हैं। मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। पिछले चुनाव में राष्ट्रवाद, सर्जिकल स्ट्राइक की बात की थी। आप बेरोजगारी की बात कीजिए। महंगाई की बात कीजिए। मुद्दों पर बात कीजिए। ध्यान मोड़ने की कोशिश मत कीजिए। शिवराज सिंह मुंह बहुत चलाते हैं। मुंह चलाने में और सरकार चलाने में बहुत अंतर है।

 

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने कहा कि आपका (कमलनाथ सरकार) सवा साल का कार्यकाल शानदार रहा। षड्यंत्रपूर्वक आपकी सरकार गिरा दी गई। बिजली को लेकर अच्छा निर्णय लिया था। सौ यूनिट जलाओ और सौ रुपया दो, उससे बिजली भी कम जलती थी। मेरी भाजपा से लड़ाई नकली खाद बीज की थी।

Kolar News 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.