Video

Advertisement


चौपट सरकार ने सब चौपट कर दिया आज मध्य प्रदेश बना भ्रष्टाचार प्रदेश: कमलनाथ
bhopal, Chaotic government , Kamal Nath

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज अशोकनगर में कांग्रेस की विशाल जन सभा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है, चौपट सरकार ने प्रदेश को चौपट कर दिया है, चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं। मध्य प्रदेश आज भ्रष्टाचार प्रदेश बन गया है। अगर आपके पास 50 एकड़ जमीन है तो पैसे दो और गरीबी रेखा के नीचे अपना नाम लिखवा लो, यह आज हमारे प्रदेश की स्थिति है।

 

 

कमलनाथ ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार प्रदेश में चल रही है। इस सरकार ने अब तक 3 लाख 30 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया है, लेकिन इस कर्जे से किसको फायदा हुआ? क्या हमारे नौजवानों का फायदा हुआ, क्या हमारे संविदा कर्मचारियों, अतिथि शिक्षकों, आशा, उषा बहनों को फायदा हुआ? भाजपा सरकार ने इस कर्ज से बड़े-बड़े ठेके दिए और एडवांस में अपना 50 प्रतिशत कमिशन लिया। 50 प्रतिशत कमीशन की ये सरकार पूरे प्रदेश के सामने है। इस सरकार में कितने घोटाले आपके सामने है, इस सरकार ने तो इंसान ही नहीं घोटाला करने में महाकाल को भी नहीं छोड़ा है।

 

 

कमलनाथ ने कहा कि मैं तो शिवराज सिंह जी से पूछता चाहता हूं कि जो यह जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, आपने इन 18 सालों में प्रदेश की जनता को क्या दिया, हिसाब जनता को दीजिए। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बहुत सारी बात याद आ रही है, वे अपना पाप धोना चाहते हैं, इसलिए अब उनकी झूठी घोषणाओं की मशीन डबल स्पीड से चलने लगी है। आज उनको बहनें याद आने लगी, कर्मचारी याद आने लगे, 18 साल तक ये कहां थे? शिवराज जी आप किसान की पुकार सुन नहीं सकते, आपके कान नहीं चलते, आपकी आंखें भी नहीं चलती लेकिन आपका मुंह बहुत चलता है, पर मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है।

 

 

Kolar News 15 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.