Video

Advertisement


प्रेमी को छोड़ पति संग रहने को तैयार हुई महिला
महिला के बयान पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया

ये कहानी है, अजब के प्रेम में अचानक गजब का रोड़ा आने की। 3 बच्चों की मां एक मंदिर में काम करने वाले मजदूर को दिल दे बैठी। लव और रिलेशनशिप में उसने पति और बच्चों को छोड़कर मजदूर प्रेमी को अपना लिया। बात पुलिस तक पहुंची तो महिला ने शपथपत्र देकर कहा, वो मर जाएगी लेकिन प्रेमी को नहीं छोड़ेंगी। आखिरकार, मामला एक थाने से दूसरे थाने पहुंचा तो कहानी ही बदल गई। महिला अपने पति के साथ जाने को तैयार हो गई।‌ वहीं प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे जाएगा।खंडवा में सोमवार के दिन दो पक्षों के लोग महिला थाना पहुंचे थे। पहले पक्ष में एक महिला के साथ उसका प्रेमी था। वहीं दूसरे पक्ष में महिला का पति, उसकी सास और सबसे छोटी बेटी थी।‌ पति को पुलिस पर भरोसा था कि वो नासमझ पत्नी को उसके आशिक के कब्जे से लौटा देंगे। महिला थाने पर घंटों तक काउंसलिंग चली, पति-पत्नी और उसके प्रेमी के बयान हुए। पत्नी अड़ी रही कि वो सिर्फ प्रेमी के साथ जाएगी। पति और पुलिस ने समझाया, परिवार और बच्चों की दुहाई दी लेकिन बात नहीं बन पाई। फिर सभी को पंधाना थाना ले जाया गया।‌पुलिस थाना पंधाना में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी।‌ महिला का पति इसी क्षेत्र के एक गांव में रहता है। महिला थाने की टीम ने प्रेमी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। यहां भी पुलिस पूछताछ में महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही।‌ कहने लगी कि मैं प्रेमी के साथ ही रहूंगी। टीआई संजय पाठक ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला का डर सामने आया। पुलिस ने न्याय और मदद का भरोसा दिलाया तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के दो अन्य बच्चों को उसके सामने खड़ा कर दिया।‌ फिर वह पति के साथ घर जाने को राजी हो गई।दरअसल, एक परिवार मजदूरी के लिए गांव से खंडवा आया था।‌‌ यहां वह कहारवाड़ी में किराए के मकान में रहने लगे। पति रेडीमेड कपड़ों का ठेला लगाता तो पत्नी झाड़ू-बर्तन साफ करने का काम करती थी। वह सराफा बाजार के आसपास रहवासी इलाकों में जाती थी।‌ ताकि शहर में रहकर दिहाड़ी की दिहाड़ी हो जाए और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी। लेकिन काम के दौरान जैन मंदिर का एक मजदूर महिला के करीब आ गया। वह महिला पर डोरे डालने लगा। आखिरकार दोनों में प्रेम हो गया। प्रेमी की खातिर महिला ने तो घर ही छोड़ दिया। महीने भर बाद अब घर वापसी हो पाई है। महिला के बयान पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।‌ वह पुलिस हिरासत में हैं।‌ टीआई संजय पाठक के मुताबिक, आरोपी को मंगलवार जेल भेजेंगे।

Kolar News 5 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.