Video

Advertisement


रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर साधा निशाना
bhopal, Randeep Surjewala ,targeted the BJP

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी पार्टी को घेरा है। उमा भारती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मप्र कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की आदत अपने सब नेताओं को अपमानित करने की है। मोदी सरकार ने, शिवराज सरकार ने जो भारतीय जनता पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेता थे उन सब को लगातार दरकिनार किया है।

 

 

सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने गुरु लालकृष्ण आडवाणी किनारे कर दिया। जिन्होंने मुरली मनोहर जोशी को रिटायर्ड कर दिया। मोदी जी ने अपने गुरू गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल जी को जबरन रिटायर्ड कर दिया। यह एक लंबी लिस्ट है। हम उनके परिवार पर कोई टिप्पणी नहीं करते, लेकिन हिंदुस्तान की संस्कृति है जो अपने बुजुर्गों का तिरस्कार करते हैं उसे भगवान भी माफ नहीं करता है

 

 

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान घबराहट की स्थिति में हैं। वह राज्य की संपत्ति को कर्ज में रखकर घोषणाएं कर रहे हैं। जिस व्यक्ति ने 18 साल पाप किए हो वो 30 दिन में उसका पश्चाताप कैसे कर सकता है। सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज जी आपके पाप का घड़ा भर गया है। सुरजेवाला ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में जेपी नड्डा का मध्य आना इस बात का संकेत है कि भाजपा बाहर जा रही है।

Kolar News 3 September 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.