Video

Advertisement


संपूर्ण विश्व इस बात पर एकमत है कि "यह भारत का दौर है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
सारा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखने लगा है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण विश्व इस बात पर एकमत है कि "यह भारत का दौर है। समस्या कोई भी हो, सारा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखने लगा है।" यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से संभव हुआ है। पिछले 9 वर्षों के छोटे से अंतराल में भारत कुछ नहीं कर सकता से भारत ही कर सकता है की भावना सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हुई है। यह भारत का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री  मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री  मोदी मैन विद अ विजन-मैन ऑन अ मिशन हैं। उन्होंने वर्ग विशेष के तुष्टिकरण की जगह हर हितग्राही के संतुष्टिकरण की नीति के क्रियान्वयन के लिए टारगेटिंग 100 प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य रखा। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की भावना जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन और फोकस ऑन डायरेक्ट कम्युनिकेशन प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व की विशेषताएं हैं। मुख्यमंत्री  चौहान प्रधानमंत्री  मोदी की मन की बात पर आधारित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास पुस्तक के भाग 2 और भाग 3 के विमोचन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय सूचना-प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर केन्द्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

 

Kolar News 26 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.