Video

Advertisement


भारत की गौरव गाथा गा रहा है चंद्रयान-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
यह महाविद्यालय भवन पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश की प्रगति के लिए अभियंता और वैज्ञानिक दोनों आवश्यक हैं। जनजातीय बहुल क्षेत्र झाबुआ में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत करीब आठ वर्ष पूर्व खोला गया इंजीनियरिंग कॉलेज वर्ष 2019 में बंद करने के आदेश दे दिए गए। वर्ष 2020 में पुन: मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे संज्ञान में यह बात आयी और मैंने महाविद्यालय पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए। आज लगभग 36 एकड़ क्षेत्र में नवनिर्मित कॉलेज भवन का लाभ 500 से अधिक विद्यार्थियों को प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री  चौहान आज झाबुआ में 34 करोड़ 65 लाख की लागत के नवनिर्मित यूआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, सांसद श्री जी.एस. डामोर के साथ ही विधायक श्रीमती निर्मला भूरिया और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।चौहान ने कहा कि झाबुआ का यह महाविद्यालय भवन पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। भारत ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान उतारा है। इससे प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने डॉ. कलाम का सपना साकार करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रवासियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि झाबुआ के इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के अध्ययन के साथ ही कम्युनिटी इंगेजमेंट, हेप्पीनेस और जीवन मूल्य विषय भी विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी क्षमताएँ होती हैं, उन्हें अध्ययन के पूरे अवसर मिलना चाहिए।

Kolar News 26 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.