Advertisement
सीहोर के बिलकिसगंज और झागरिया के बीच मंगलवार की शाम एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में घायल पति की मौत हो गई है। जबकि पत्नी का इलाज जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला दूर जाकर गिरी। जबकि युवक टायर के नीचे फंस गया था।घटना स्थल पर मौजूद मृतक के परिजन संजय के मुताबिक, पिकअप के नीचे बाइक सहित युवक फंसा था। उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मदद की। किसी तरह वाहन को पलटाकर घायल युवक को बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया अस्पताल लाया जा रहा था, इससे पहले ही रास्ते में रात करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद से पिकअप चालक फरार है। सीहोर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वीरेंद्र कुशवाह (30) पुत्र छोटेलाल कुशवाह गौतमबुद्ध कॉलोनी कोलार तिराहा में रहते थे। मूल रूप से रीवा जिले के रहने वाले थे। कुबेरेश्वर धाम और गणेश मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी बिलकिसगंज-झागरिया के पास तेज ये हादसा हुआ।
Kolar News
16 August 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|