Video

Advertisement


रायसेन में ध्वजारोहण के दौरान बिगड़ी स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत
raisen, Health minister, health deteriorated

रायसेन। रायसेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्होंने अचानक चक्कर आ गए और वे मंच पर ही गिर गए। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही उन्हें होश आ गया था। इसके बाद उपचार के लिए कलेक्टर और एसपी उन्हें रायसेन जिला अस्पताल ले गए हैं।

 

 

 

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। रायसेन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने मुख्य परेड में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। वे तुरंत कुर्सी पर बैठे जहां वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत रायसेन के जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद वे अपने निजी वाहन से बेहतर इलाज के लिए भोपाल रवाना हो गए।

 

 

हालांकि स्वास्थ्य मंत्री स्वस्थ हैं। रायसेन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा अनिल ओड़ का कहना है कि वे काफी देर तक खड़े थे, इसलिए उनके पैर ठंडे पड़े गए थे। संभवता उसी कारण उन्हें चक्कर आए। अस्पताल में शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की थी, सब कुछ नार्मल था। करीब 15 मिनिट अस्पताल में रहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री स्वयं चलकर गाड़ी में बैठे और भोपाल निकल गए।

Kolar News 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.