Video

Advertisement


बालिका गृह की लड़कियों के अचानक बीमार होने के मामले में बड़ा खुलासा
बीमारी होने वाली लड़कियों की उम्र 10 से 17 साल है

भोपाल के बालिका गृह में शनिवार-रविवार की रात 11 लड़कियों के अचानक बीमार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निवेदिता शर्मा के मुताबिक, बीमार होने से पहले लड़कियों ने चिल्लाते हुए कहा था कि दो लड़कियां पानी में कुछ मिला रही हैं। इससे जान चली जाएगी। बीमारी होने वाली लड़कियों की उम्र 10 से 17 साल है।बालिका गृह में बीमार हुईं 11 लड़कियों का उन्हीं दो लड़कियों से विवाद हुआ था। इन दो लड़कियों ने बालिका गृह से भागने की कोशिश की थी और पानी में कुछ मिलाया था। हालांकि, वो भागने में सफल नहीं हो पाईं। बीमार हुई लड़कियों से इन दोनों का विवाद गाली-गलौच तक पहुंच गया था। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के दखल के बाद विवाद खत्म हुआ था।बालिका गृह में शनिवार-रविवार की रात 11 लड़कियों के अचानक बीमार होने के मामले की जांच जारी है। जिनसे विवाद हुआ था उन दोनों लड़कियों ने भागने के लिए किचन में रखा लोहे का झारा भी उठा लिया था, लेकिन बालिका गृह की खिड़की तक पहुंचने के पहले दोनों का मन बदल गया और किचन से लिया झारा वापस रख दिया। यह खुलासा बालिका गृह के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच में हुआ है। जो बाल आयोग के सदस्यों ने की है। बाल आयोग की सदस्य निवेदिता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को विदिशा बाल कल्याण समिति ने दो बच्चियों को नेहरू नगर स्थित बालिका गृह भेजा था।निवेदिता शर्मा ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जो लड़कियां बीमार हुईं, उन्होंने दो बालिकाओं द्वारा पानी में कुछ मिलाए जाने की शिकायत सिक्योरिटी गार्ड से की थी। घटना के वक्त ड्यूटी पर सिक्योरिटी गार्ड फिरदौस तैनात थी। पूछताछ में फिरदौस ने भी बताया कि बच्चियों की चिल्लाने की आवाज आ रही थी।बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लड़कियों की तबीयत बिगड़ने के मामले की जांच शुरू कर दी है। आयोग की सदस्य निवेदिता शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को आयोग सदस्य सोनम के साथ बालिका गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान बीमार हुई बच्चियों से भी चर्चा हुई, घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

Kolar News 15 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.