Advertisement
भोपाल। दिल्ली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर ने मप्र आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
सुरेंद्र सिंह तोमर के साथ अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने भी आप ज्वाइन की। इसके अलावा मध्य प्रदेश के दलित नेता जयनारायण सागर, उमेश सिंह गुड्डू, मुकेश सिंघल और क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह तोमर ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने इन सबके पार्टी में आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है और मजबूत हो रही है।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सुरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सब जी तोड़ मेहनत करेंगे और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपना परचम फहराएगी।
Kolar News
13 August 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|