Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन के एक ट्वीट से प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कई जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए घेरा है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है।
कमलनाथ ने कहा कि मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50% कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। सत्यमेव जयते।
Kolar News
13 August 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|