Video

Advertisement


कांग्रेस के 50 फीसदी कमीशन वाले आरोप पर गृहमंत्री का पलटवार
bhopal, Home Minister ,Congress

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में राजनेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच पिछले दिनों कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार पर 50 फीसदी कमीशन लेने के आरोप का मामला गरमा गया है। मामले पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मप्र में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले राहुल गांधी से झूठ बुलवाया अब प्रियंका गांधी वाड्रा से झूठा ट्वीट करवाया। प्रियंका जी, आपने जो ट्वीट किये हैं उसके प्रमाण दो अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव इन्होंने पहले आपके भाई से झूठ बुलावा दिया कि मध्य प्रदेश में की 2 लाख का कर्ज माफ करेंगे। अब आपसे झूठे पत्र के आधार पर ट्वीट करवा दिया। आपको झूठा साबित कर दिया। कांग्रेस के प्रति लोगों में पहले ही विश्वास नहीं है। आपके इस झूठे ट्वीट से विचार की खंडित हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को मैं चुनौती देता हूं, कौन अवस्थी जी है, कहां रहते हैं, क्या करते हैं। यह संस्था कौन सी है जिसकी अपने ट्वीट किए हैं। इनको स्पष्ट उजागर करो, वर्ना सारे विकल्प हैं। हमारे पास सारे विकल्प खुले हुई है, कार्रवाई करने के लिए। ऐसे आप किसी को फ्रेम नहीं कर सकते, जनता लगातार आपके बारे में गलत धारणा बनाएगी।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि" प्रियंका जी अपने अपराध किया है , झूठे पत्र के माध्यम से देश की जनता को गुमराह किया है। आपको इसका जवाब देना पड़ेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे, कार्रवाई करेंगे"।

Kolar News 12 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.