Video

Advertisement


कांग्रेस नेता अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा भाजपा में हुए शामिल
bhopal, Abhay Mishra , Neelam Mishra ,join BJP

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष रीवा के कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक नीलम मिश्रा सहित कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य सुंदरिया आदिवासी, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल तिवारी, भोले तिवारी, जनपद सदस्य राजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं डॉ. मिश्रा ने सभी का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

 

कांग्रेस में भीतरघात कल्चर बन गया हैः अभय मिश्रा

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात अभय मिश्रा एवं नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हमारी घर वापसी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त करते है। अभय मिश्रा ने कहा कि मैं भूलवश भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भीतरघात करना एक कल्चर बन गया है। कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है, सेवा से कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में मन की शांति है और भाजपा के राज में हम सबका और जनता का हित सुरक्षित है, इसलिए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Kolar News 12 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.