Video

Advertisement


नीमचः मुख्यमंत्री के सामने गिरा स्वागत मंच
 Neemuch, Welcome stage ,Chief Minister

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नीमच जिले के मनासा में रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने ही उनके स्वागत के लिए लगाया गया मंच गिर पड़ा। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी के पैरों में फैक्चर होने की बात सामने आई है। घायलों को नीमच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को जनदर्शन के लिए मनासा पहुंचे थे। यहां उनका रोड-शो हुआ। सड़क के किनारे जगह जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। मुख्यमंत्री रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे उनका रथ जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा था। यहां जनपद पंचायत की ओर से स्वागत मंच लगाया था। मुख्यमंत्री के यहां आते ही मंच पर इतनी भीड़ हो गई कि वह वजन नहीं सह सका और गिर पड़ा। मंच गिरने के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। यह देखकर मुख्यमंत्री ने कुछ देर के लिए रोड-शो रोक दिया। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा।

 

हादसे में दिलीप (35) पुत्र जगरनाथ कछावा निवासी मनासा, धूर्व कुमार (38) पुत्र आरपी तिवारी निवासी जबलपुर, कन्हैया लाल (35) पुत्र जगदीश निवासी भदाना, राकेश (34) पुत्र माड़क लाल- सहायक सचिव भमेसर और मुकेश शर्मा, लोडकिया सहायक सचिव घायल हुए हैं।

 

बताया गया है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मंच पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज को रथ मंच के सामने से गुजर रहा था। मंच पर पंचायत सचिव और सहायक सचिव मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। उनके साथ विभाग के अन्य कर्मचारी भी मंच पर खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में घायल एपीओ ध्रुव तिवारी ने बताया कि अचानक मंच धंस गया। मेरे साथ चार अन्य कर्मचारी श्रीराम ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अन्य एक साथी दूसरे अस्पताल में भर्ती है।

Kolar News 8 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.