Video

Advertisement


कांग्रेस ने सुरजेवाला को बनाया मप्र विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक
bhopal, Congress , senior observer

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ चंद्रकांत हैंडोर की नियुक्ति पर्यवेक्षक के तौर पर की गई है।

 

 

दरअसल, कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। मध्यप्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मप्र की कमान सौंपी है। सुरजेवाला कांग्रेस के राज्यसभा सांसद है। वे कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुरजेवाला पेशे वकील हैं और हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। सूरजेवाला को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। मप्र में होने वाले चुनाव में सूरजेवाला की भूमिका एक तरह से चुनाव प्रभारी जैसी होगी। चुनाव के सारे फैसले उनके और मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के समन्वय से ही होंगे।

 

वहीं, चंद्रकांत दामोदर हंडोरे महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता हैं। वे ऑल इंडिया कांग्रेस समेटी के सदस्य हैं। वे पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

 

मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

इसके साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इनमें भोपाल की लोकसभा सीट के लिए विधायक रकीबउद्दीन और इंदौर का पर्यवेक्षक मोहन जोशी को नियुक्त किया है। इनके अलावा डॉ. नरेश कुमार को बालाघाट, बसंत पुरके को बैतूल, प्रदीप टम्टा को भिंड, डॉ. अनीस अहमद को छिंदवाड़ा, कमल कांत शर्मा को दमोह, किरीट पटेल को देवास, तुषार चौधरी को धार, दिनेश ठाकुर को गुना, प्रकाश जोशी को ग्वालियर, विमल शाह को होशंगाबाद, परेश धनानी को जबलपुर, विरिज भाई ठुम्मर कोखजुराहो, पंजाभाई वंश को खंडवा, आनंद चौधरी को खरगोन, नारायण भाई राठवा कोमंडला, अलकाबेन क्षत्रिय कोमंदसौर, अनिल भारद्वाज को मुरैना, गुलाब सिंह को राजगढ़, प्रभाबेन तावियाद को रतलाम, इंद्रजीत सिंह सिन्हा को रीवा, राजेंद्र ठाकुर को सागर, ललित कागतरा कोसतना, पूना भाई गामित कोशहडोल, कुमार आशीष को सीधी, राजेंद्र सिंह परमार को टीकमगढ़, चक्रवर्ती शर्मा को उज्जैन और डॉ. राजेंद्र शर्मा को विदिशा लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Kolar News 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.