Advertisement
इमाम हुसैन की याद में ताजियों का जुलूस जारी है। रविवार को सुबह से मुख्य बाजारों में ताजियों को देखने लोग उमड़े। शनिवार रात नगर में ताजियों का जुलूस पूरे जोश के साथ शुरू हुआ। हजरत इमाम हुसैन के चाहने वाले रातभर से उनके दीदार में जाग रहे हैं। हर तरफ या अली या हुसैन या हुसैन की गूंज हो रही हैं।मोहर्रम के उपलक्ष्य में हर साल योमे आशुरा की रात इमाम हुसैन को याद कर ताजिये निकाले जाते हैं। शनिवार रात 10 बजे ताजिये इमामबाड़ों से उठकर पुरानी धान मंडी क्षेत्र पहुंचे। यहां मध्य भारत के ताजिए को सलामी देने के बाद रातभर से ताजिएं नगर गश्त कर रहे हैं। रविवार सुबह 8:00 बजे से ताजिए कर्बला मैदान पहुंचना शुरू हुए। जहां ताजिया कमेटी अध्यक्ष गुलाम मकदूम बाबा व उनके पुत्र हसनैन और सिप्तेन सिद्दीकी छींटे की रस्म अदा कर रहे हैं। एसडीएम अनिल भाना, एसडीओपी रवींद्र बिलवाल, शहर थाना प्रभारी वीडी जोशी, आईए थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया समेत पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्था में लगा रहा।
Kolar News
30 July 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|