Video

Advertisement


आप का आरोप मप्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
bhopal, AAP

भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। चारों ओर अराजकता फैली हुई है। खुद पुलिस ही कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में असुरक्षा का ऐसा माहौल है कि किसी के साथ भी कहीं भी कोई अनहोनी हो सकती है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई ध्यान नहीं हैं। बदमाशों, गुंडों में भी पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं हैं। उन्होंने रीवा की घटना को लेकर कहा कि ये घटना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लाइन अटैच किए जाने से नाराज एसआई ने टीआई पर गोलियां चला दीं। घायल टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों पर क्राइम पर लगाम लगाने का जिम्मा है अगर वही क्राइम करने लगे तो फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था का क्या होगा।

रानी अग्रवाल ने कहा कि रीवा की घटना अकेले नहीं भोपाल में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थे और उनके दौरे को लेकर हाई अलर्ट भी था लेकिन हबीबगंज थाने के पास ही बदमाश फायरिंग कर देते हैं। ये घटना प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि हाई अलर्ट के बाद भी थाने के पास बदमाशों में गोलीबारी हो रही है तो आखिर पुलिस कर क्या रही है।

 

 

रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लॉ एंड ऑर्डर के मामले में पूरी तरह से फेल है। आम आदमी प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पा रहे हैं तो फिर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Kolar News 28 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.