Video

Advertisement


मणिपुर मामले पर सियासत हुई तेज विपक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
bhopal, Politics intensifies , Manipur issue

भोपाल। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का वीडिया सामने आने के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर बना हुआ है। मप्र कांग्रेस नेताओं ने भी मणिपुर मामले को शर्मनाक बताते हुए भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

 

मप्र के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह ने मणिपुर मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर 4-5 महीने से जल रहा है। छोटे प्रांत को भाजपा कंट्रोल नहीं कर सकती तो देश को क्या करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से देश संभल नहीं रहा है तो इस्तीफा दे दें। बड़े भाजपा नेता को एमपी की कमान देने पर भी कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं के चेहरों से जनता ऊब गई है। पीएम मोदी को अब प्रदेश के नेताओं पर विश्वास नहीं है। मोदी प्रदेश के नेताओं को अपमानित करने का काम कर रहे है।

वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि मणिपुर की घटना शर्मनाक है। यह तो एक मामला सामने आया है और भी न जाने ऐसे कितने मामले होंगे। 4 महीने से भी ज्यादा समय से मणिपुर जल रहा है। 4 महीने पहले मप्र विधानसभा से विधायकों का नार्थ ईस्ट टूर गया था लेकिन दंगो की वजह से वहां नहीं जा पाए थे। हालात तब से खराब है और अब तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। ये केंद्र सरकार के फेलियर का नतीजा है। फिलहाल मणिपुर मिलिट्री को सौंप देना चाहिए।

Kolar News 20 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.