Video

Advertisement


आप कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हल्ला
bhopal, AAP workers, regarding inflation

भोपाल भोपाल में आम आदमी पार्टी ने रसोई गैस,डीजल,पेट्रोल और रोजमर्रा की महंगी हुई चीजों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। स्टेट बैंक चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए आप कार्यकर्ता स्टेट बैंक चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। 

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजमर्रा की चीजों और पेट्रोल, डीजल पर टैक्स कम कर आम आदमी को राहत देने की मांग की। वहीं कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें महंगे हुए टमाटर को कार्यकर्ताओं ने किश्तों पर बेंचा। इसके अलावा हाथ ठेले पर रसोई गैस का सिलेंडर और स्कूटी रखकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आम आदमी की मजबूरी बताई।

 

वहीं आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश पाठक ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में होती है तो उसे महंगाई डायन नजर आती है लेकिन सत्ता में आते ही उसे महंगाई प्रिय लगने लगती है। अब महंगाई को लेकर भाजपा नेता क्यों प्रदर्शन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खीने पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल, डीजल पर देश में सबसे ज्यादा टैक्स लगाए हैं जिसके कारण महंगाई चरम पर है।

हरीश पाठक ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। दो वक्त की रोटी के लिए गरीब को मशक्कत करनी पड़ रही है।वहीं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता को महंगाई की मार देने वाली भाजपा सरकार को अब प्रदेश से हटाने का वक्त आ गया है। विधानसभा चुनाव में महंगाई की मार से परेशान जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है।

Kolar News 14 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.