Video

Advertisement


सीधी घटना पर मुखर और छत्तीसगढ़ पर मौन कांग्रेस का दोहरा चरित्रः रंजना बघेल
bhopal, Double character, Congress

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने कहा कि एक ओर कांग्रेस सीधी में हुई घटना पर राजनीति करती है तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में एक जनजातीय युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर जेसीबी से बांधकर उसे रातभर पीटने की घटना पर चुप्पी साधे हुए है। मध्यप्रदेश में किसी भी घटना पर ट्वीट की चिड़िया उड़ाने वाले राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और कमलनाथ अब छत्तीसगढ़ में जनजातीय युवक के साथ हुई बर्बरता पर मौन क्यों है? छत्तीसगढ़ की घटना से खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली कांग्रेस का फिर से दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।

 

अपराध को दोहरे चश्मे से देखना कांग्रेसियों की आदत

रंजना बघेल ने गुरुवार को कहा कि जनजातीय बंधुओं पर अत्याचार करने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस ने जनजाति वर्ग को सिर्फ वोटबैंक मानकर उसे बरगलाने और भ्रमित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि सीधी में हुई घटना पर कांग्रेस ने सिर्फ अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकी, जबकि भाजपा सरकार ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्यवाही की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवेदनशीलता के साथ घटना के पीड़ित जनजातीय भाई के मुख्यमंत्री निवास पर पांव पखारकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में एक जनजातीय युवक की बेरहमी से पिटाई होती है और उसे रातभर जेसीबी से बांधकर रखा जाता है, तब छत्तीसगढ़ सरकार और पूरी कांग्रेस को सांप सूंघ जाता हैं। बघेल ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता इस घटना पर न बोलता है और न ट्वीट करता है, क्योंकि अपराध को दोहरे चश्मे से देखना कांग्रेसियों की आदत हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री चौहान ने पीड़ित जनजातीय भाई के पैर धोकर उसका सम्मान किया, क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसा कर पाएंगे? भूपेश बघेल बताएं कि वे पीड़ित जनजातीय भाई का सम्मान कैसे लौटाएंगे?

कांग्रेस ने किया जनजातीय प्रतिमानों का अपमान, भाजपा ने किया सम्मान

रंजना बघेल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस ने जनजाति वर्ग की उपेक्षा की और उनके साथ छलावा किया। कांग्रेस ने कभी भी इस वर्ग के लिए कोई योजना नहीं बनाई, जबकि स्व. अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जनजाति वर्ग के उत्थान के लिए पृथक से जनजातीय मंत्रालय बनाया गया। कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय क्रांतिवीरों का सम्मान नहीं किया। भाजपा ने जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास लोगों तक पहुंचे इसके लिए हमेशा प्रयास किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। भाजपा सरकार ने एक जनजातीय बहन को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आसीन किया जबकि कांग्रेस ने सिर्फ जनजाति वर्ग के साथ धोखेबाजी की। हमारे जनजातीय भाई बहन पेसा एक्ट को लेकर वर्षों से प्रतिक्षारत थे। हमें गर्व है कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय बंधुओं को उनका अधिकार प्रदान किया हैं। बघेल ने कहा कि जनजाति समाज को सक्षम और सशक्त बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

Kolar News 13 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.