Video

Advertisement


आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार कब जागेगी शिवराज सरकार की आत्माः कमलनाथ
bhopal, Atrocities on tribals, , Kamal Nath

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में लगातार अमानवीय व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि राज्य में अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार अभिनय में व्यस्त है। आखिर शिवराज सरकार की आत्मा कब जागेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और सरकार केवल लीपापोती और अभिनय में व्यस्त है। हमें इस हालात को बदलना है और सुखी-समृद्ध मध्य प्रदेश बनाना है, जहां बेटियां और सभी समाज सुरक्षित हों।

 

 

 

कमल नाथ ने विदिशा की घटना पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि वहां एक बेटी छेड़छाड़ से तंग आकर पहले आत्महत्या करती है और फिर न्याय नहीं मिलने से दुखी उसके पिता को भी आत्महत्या करनी पड़ती है। डबरा में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर अत्याचार का वीडियो सामने आया है। प्रदेश से हर दिन अमानवीय और नागरिकों को सताए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये घटनाएं भी अगर शिवराज सरकार की आंखें नहीं खोल सकतीं तो आखिर कौन सा अत्याचार देखने के बाद इनकी आत्मा जागेगी।

 

Kolar News 9 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.