Video

Advertisement


बर्थ-डे पार्टी में हुए हर्ष फायर से एक बुजुर्ग राहगीर घायल
morena, Harsh fire , birthday party

मुरैना। जिले में शादी समारोह के बाद अब तो बर्थ-डे पार्टियों में भी हर्ष फायरिंग शुरू हो गई है। ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आया है। शुक्रवार की रात एक बर्थ-डे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक बुजर्ग राहगीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्रान्तर्गत बसंत बिहार निवासी रविन्द्र गुर्जर ने शुक्रवार की रात अपने जन्मदिन पर बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उसके मित्र श्यामवीर गुर्जर तथा अन्य लोग शामिल हुये। इस कार्यक्रम में अपने नजदीकी लोग भी आमंत्रित किये गये थे। केक कटने के साथ ही कुछ लोग अत्यधिक उत्साहित हो गए। इन्होंने हर्ष फायर शुरू कर दिये। इस दौरान कॉलोनी के बाहर सडक़ पर विक्रम नगर निवासी तिलकसिंह गुर्जर अपने नाती के साथ निकल रहे थे। वह घर से नाती को घुमाने के लिये निकले थे। बर्थ-डे कार्यक्रम में हो रहे हर्ष फायर में से एक गोली तिलकसिंह के बांये पैर की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुये एम्बुलेंस बुलाई, जिससे तिलकसिंह को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भेजा गया। जिसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी गई।

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तिलक सिंह को जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया। मौके पर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होने के साथ ही पुलिस ने घायल तिलक सिंह की शिकायत पर से रविन्द्र गुर्जर एवं उसके साथी श्यामवीर गुर्जर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। गोली चलाने वालों में श्यामवीर गुर्जर के साथ आये युवाओं के नाम मौके पर चर्चाओं के दौरान लोग ले रहे थे। पुलिस भी इनकी तलाश में जुट गई है।

Kolar News 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.