Video

Advertisement


दिग्विजय के गढ़ में पहली बार एक साथ पहुंचे शिवराज और सिंधिया
guna, Shivraj and Scindia ,Digvijay

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघोगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए हैं। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री चौहान और सिंधिया ने एक साथ दिग्विजय के गढ़ में मंच साझा किया है।

 

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री चौहान को मध्यप्रदेश का गौरव बताते हुए कहा कि लाड़ली बहना से कांग्रेस में खुजलाहट है। इसीलिए कमलनाथ ने 1500 रुपये का ऐलान कर दिया। शिवराज जी तीन हजार रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए यहां मोनोपॉली चलाई जाती है। शिवराज सिंह चौहान की राघोगढ़ में उपस्थिति नए परिवर्तन का आगाज है। यहां के विकास की प्रगति की चिंता नहीं, लेकिन दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों तक की चिंता यहां से की जाती है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह की राघोगढ़ में उपस्थिति की बहुत जरूरत है। 1977 से एक ही परिवार इस क्षेत्र पर अपनी चक्की पीस रहा है। यहां विकास की उल्टी गंगा चल रही है। सड़कों-बिजली की किल्लत है।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने भाषण की शुरुआत में महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं खड़ी हैं, उनके लिए बैठने की जगह कम पड़ गई। उनसे माफी मांगता हूं। जो बेटा-बेटी पढ़ाई में अच्छा होगा, चाहे गरीब हो या अमीर, उसकी हायर एजुकेशन (इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ) की फीस सरकार भरवाएगी। यहां से जो मुख्यमंत्री दिग्विजय थे, उन्होंने क्या किया? कमलनाथ ने क्या किया? सारी योजनाएं एक-एक कर बंद कर दीं। कांग्रेस ने तो तीर्थ यात्रा तक बंद कर दी थी। अब मामा हवाई जहाज से तीर्थ ले जा रहा हूं।

 

 

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री चौहान ने क्षेत्र के 134 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हिलतलाभ का वितरण भी किया गया।

Kolar News 8 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.