Advertisement
भोपाल। प्रदेश के अनेक हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के चलते देरी से आने वाली गाड़ियों को देरी से रवाना किया जा रहा है। कुछ रेलगाड़ियों को दिनांक 29 जून 2023 को री-शेड्यूल किया गया है, जिनकी जानकारी निम्नानुसार है।
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर - वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय दोपहर 14:00 बजे की बजाय अब 7 घण्टे देरी से यानी रात्रि 21:00 बजे जबलपुर से गन्तव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12854 भोपाल - दुर्ग अमर कंटक एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय 16:00 बजे की बजाय अब 2:30 घण्टे देरी से यानी रात्रि 18:30 बजे भोपाल से गन्तव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति - जबलपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय 17:40 बजे की बजाय अब 5:20 घण्टे देरी से यानी रात्रि 23:00 बजे रानी कमलापति स्टेशन से गन्तव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर - अजमेर दयोदय एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय रात्रि 20:50 बजे की बजाय अब 2 घण्टे देरी से यानी रात्रि 22:50 बजे जबलपुर से गन्तव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
Kolar News
29 June 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|