Video

Advertisement


कांग्रेस केवल झूठ की गारंटी देती है-शिवराज सिंह चौहान
कांग्रेस ने sc-st और अल्पसंख्यक मित्रों के साथ धोखा दिया है

चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो गई है.2024 के लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी पार्टिंयां भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहीं हैं। भोपाल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोटालों और भृष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। पीएम के इस बयान के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज विपक्षी एकजुटता को लेकर कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों का संकल्प है कि एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। जितने भी बड़े-बड़े घोटाले करने वाले हैं वह सब कार्रवाई के डर से इकट्ठा हो रहे हैं। इनमें वैचारिक एकता नहीं है इनका समान सोच नहीं है। इनके समान कार्यक्रम नहीं है। यह अलग-अलग राज्यों में बुरी तरह लड़ रहे बढ़ रहे हैं। एक दूसरे की गर्दन काटने पर उतारु रहते हैं।सीएम ने कहा अलग-अलग विरोधाभासी लोग, एक दूसरे के कट्टर वैचारिक दुश्मन, आजकल गलबैंया क्यों डाल रहे हैं? क्योंकि उनको जेल दिखाई दे रहा है। गड़बड़ की है तो, मोदी जी छोड़ेंगे नहीं। मध्यप्रदेश में भी और बाकी राज्यों में भी गड़बड़ करने वाले किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।सीएम ने कहा कांग्रेस केवल झूठ की गारंटी देती है। इंदिरा गांधी ने 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, गरीबी हटी क्या? केवल झूठ बोला। सरेआम झूठ बोलना और झूठ बोलने की गारंटी। 10 दिन में कर्जा माफ किया क्या? राहुल गांधी बताएं समूह का कर्जा माफ किया ? फसलों पर उन्होंने कोई बोनस दिया क्या? एक के बाद एक झूठ बोलते चले गए। फिर झूठ बोलने लगे।उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति का विकास नहीं किया। इतने सालों में एसटी,एसटी और अल्पसंख्यक भाई कैसे फिर पिछड़े? इन्होंने अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज का विकास नहीं किया। आज भी गरीबी की जिंदगी जीने को विवश किया तो कांग्रेस ने किया। केवल डरा कर वोट के लिए भय फैलाकर कांग्रेस ने यह पाप किया है। कांग्रेस ने sc-st और अल्पसंख्यक मित्रों के साथ धोखा दिया है। अगर वास्तव में सही अर्थों में सबका साथ, सबका विकास शुरुआत की है तो प्रधानमंत्री ने शुरू की है और भाजपा की सरकारों ने शुरू किया है।

Kolar News 28 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.