Advertisement
जावरा को जिला बनाने की मांग को लेकर जन चेतना मंच लगातार अभियान चला रहा है। अब भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने उनके समर्थन में आ गए हैं। कालूखेड़ा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा। इसमें बताया कि साल 1998 से जावरा को जिला बनाने के प्रयास हो रहे हैं।रतलाम जिले से आलोट तहसील 95, ताल 75 और खाचरौद 78 किमी दूर है। ऐसे में इन तहसीलों को एक कर जावरा को जिला बनाया जा सकता है। जावरा तहसील में ए-ग्रेड अरनियापिथा मंडी, नवोदय स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का इंटरचेंज, 24वीं बटालियन मुख्यालय सहित कई सुविधाएं हैं। जनचेतना मंच सहित विभिन्न संगठनों की भी यही मांग है। इस संबंध में जनचेतना मंच अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, महामंत्री जगदीश राठौर आदि ने भी सीएम से यही मांग की है।
Kolar News
25 June 2023
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.
Created By: Medha Innovation & Development
|