Video

Advertisement


केंद्र व राज्य की उपलब्धियों के बारे में पार्षद प्रीति ने जनता को बताया
 प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति बेजोड़ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने के मौके पर "संपर्क से समर्थन" कार्यक्रम के तहत नगर मंडल सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 5 में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों व उपलब्धियों के बारे में चर्चा हुई। पार्षद प्रीती शुक्ला ने पत्रक वितरित कर वार्ड क्रमांक 5 में अभियान की शुरुआत की।प्रीति शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत देश ने विश्व में विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति व सैन्य नीति बेजोड़ है, जिसके चलते देश तीव्र गति से विकास की ओर दौड़ रहा है। उन्होंने सिवनी मालवा में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में तहसील में हुए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य को बताने की आवश्यकता नहीं है, भाजपा का विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। बीजेपी ने जो 'संपर्क से समर्थन' अभियान चलाया है। यह अभियान केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शुरू किया था। पार्टी इसके जरिए ठीक उसी तरह 2024 की रोड तैयार कर रही है, जैसे उसने 2019 में की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kolar News 25 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.