Video

Advertisement


47 साल के राजनैतिक जीवन में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा
मामले में कांग्रेस नेता भोपाल के चूना भट्‌टी थाने पहुंचे

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मोस्ट वॉन्टेड के पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस हमलावर हो गई।युवा कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोकप्रियता से विपक्षी दल घबरा गए हैं। इसलिए वह ऐसी ओछी हरकत कर रहे हैं। भोपाल और रीवा में कमलनाथ वॉन्टेड के पोस्टर्स लगाए गए हैं। पोस्टर्स पर क्यूआर कोड भी दिया है। इन पर लिखा है- स्कैम से बचने के लिए स्कैन करें। पोस्टर्स में पूर्व सीएम कमलनाथ को 'करप्शन नाथ' लिखा गया। 15 महीने की कमलनाथ सरकार का जिक्र कर घोटाले बताए गए हैं।शुक्रवार को मामला सामने आते ही कांग्रेस, BJP पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अपना वास्तविक चरित्र दिखाने लगी है। हमें छेड़ोगे, तो हम छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन लें, अगर एक्शन नहीं लेते हैं, तो यह साफ हो जाएगा कि ये बस उनके इशारे पर हुआ है।मामले में कांग्रेस नेता भोपाल के चूना भट्‌टी थाने पहुंचे। यहां भोपाल दक्षिण-पश्चिम से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आवेदन सौंपा। FIR नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। वे थाने में ही धरने पर बैठ गए।भोपाल में ये पोस्टर्स ​​​​​​​शाहपुरा, मनीषा मार्केट और शैतान सिंह चौराहे पर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स पर पूछा गया है- 25000 करोड़ का किसान कर्जमाफी घोटाला, 2400 करोड़ का हेलिकॉप्टर घोटाला, 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला, 600 करोड़ का खाद घोटाला, 350 करोड़ का CD घोटाला, 1963 करोड़ का मोबाइल घोटाला किसने किया? इनके आगे 'करप्शन नाथ' लिखा है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, '47 साल के राजनैतिक जीवन में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। आज ये पोस्टर्स लगा रहे हैं। भाजपा का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। कोई भ्रष्टाचार तब तक नहीं हो सकता, जब तक मुख्यमंत्री खुद उसमें भागीदार न हो। इन्होंने पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार का सिस्टम बनाया हुआ है। आज इनके पास मेरे लिए कुछ कहने को बचा नहीं। जनता मेरी गवाह है। मुझे भारतीय जनता पार्टी से कोई सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।' भाजपा के दावे कि यह कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई है, इस पर कमलनाथ ने कहा, 'ये सफाई क्यों देना चाह रहे हैं, कहें कि हमने लगाए हैं। कहें कमलनाथ भ्रष्टाचारी है, जनता फैसला करेगी।'

 

 

 

 

 

Kolar News 23 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.