Video

Advertisement


भाजपा वाले खुद कह रहे है कि आएंगे तो कमलनाथ ही- गृहमंत्री बाला बच्चन
कांग्रेस का घोषणा-पत्र पहली रैली में ही जारी किया जाएगा

चुनावी साल में कभी संगठन के मामले में भाजपा के मुकाबले पीछे रहने वाली कांग्रेस अब जोर-शोर से मैदान में है। खंडवा में दो दिन पहले प्रभारी प्रदेश सचिव संजय दत्त ने संगठनात्क बैठक ली थी। वहीं बुधवार को परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने गांधी भवन में बैठक ली। वे दो दिन से खंडवा जिले में है, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन जगह कार्यक्रम कर रहे है।प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा, सरकारें पांच साल के लिए चुनी जाती है, लेकिन धनबल के जरिये भाजपा ने कांग्रेस सरकार गिरा दी। 2018 में हमने जो वचन किए थे, उन्हें 15 महीने में ही पूरा करने का प्रयास किया। कर्जमाफी की बात करें तो 28 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। भाजपा सरकार का कार्यकाल सबके सामने है। भ्रष्टाचार करने में इन्होंने बाबा महाकाल लोक को भी नहीं बख्शा। चुनाव नजदीक आए तो शिवराजसिंह चौहान लोक-लुभावनी योजनाएं लांच करने में लगे है। जबकि वे मुख्यमंत्री रहते हुए 22 हजार घोषणाएं कर चुके है।बाला बच्चन ने बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी अपना वचन-पत्र विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर लाएगी। चुनाव से ठीक पहले अक्टूबर महीने में 6 बड़ी रैलियां होगी। यह रैलियां प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में होगी। इन रैलियों को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। कांग्रेस का घोषणा-पत्र पहली रैली में ही जारी किया जाएगा। इसलिए प्रत्येक विधानसभा स्तर के नेताओं से सुझाव लिए जा रहे है।पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि, देश की जनता अब जागृत हो चुकी है। धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने वालों का पर्दाफाश हो चुका है। कर्नाटक चुनाव के परिणाम सबके सामने है। मप्र के चुनाव में कांग्रेस पार्टी 150 सीट से ज्यादा ला रही है। हम तो क्या जनता से लेकर भाजपा वाले खुद कह रहे है कि आएंगे तो कमलनाथ ही। भाजपा का आम कार्यकर्ता पूरी तरह शोषित हो चुका है। उनके मंडल, सेक्टर के नेता ठेकेदार बन गए है। कई नेताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बाकी के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं को अभी से बधाई देना शुरू कर दिया है।

Kolar News 22 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.