Video

Advertisement


भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे आप विधायक
jabalpur, AAP MLA , BJP and Congress

जबलपुर। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार ने मंगलवार को जबलपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रवीण कुमार ने प्रदेश की भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग, योजना में जमकर फर्जीवाड़ा और घोटाला किया जा रहा है। प्रदेश में हर वर्ग परेशान हैं।

 

 

प्रवीन कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मिलते जनसमर्थन से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां घबराई हुई हैं और बौखला गई हैं। दिल्ली की रैली और अब ग्वालियर की महारैली के ऐलान से दोनों ही पार्टियों के नेताओं की रातों की नींद उड़ गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने मध्य प्रदेश में 70 साल शासन किया लेकिन विकास के नाम पर केवल घोटाले, फर्जीवाड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां मिली हुई हैं। कांग्रेस चुनाव ही इसलिए लड़ती है कि भाजपा को सरकार बनाकर सौंप दी जाए।

 

 

आप के सह प्रभारी प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जबलपुर आकर जो घोषणाएं की हैं वो घोषणाएं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्यों नहीं लागू कराती हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान दोनों ही राज्यों में उनकी सरकारें हैं। आखिर छत्तीसगढ़ और राजस्थान की महिलाओं ने ऐसा कौन सा पाप कर दिया जो कांग्रेस उन्हें 1500 रुपये महीने नहीं दे रही है और मध्य प्रदेश में घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की घोषणाएं केवल जुमला हैं। चुनाव के वक्त घोषणाएं की जा रही हैं लेकिन कांग्रेस को भी पता है कि न तो सरकार बनने वाली है और न ही घोषणाओं को पूरा करना पड़ेगा।

 

 

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को चुनाव के वक्त ही क्यों लाडली बहना की याद आई। भाजपा एक हजार रुपये महीने देकर महिलाओं, बहनों का वोट खरीदना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता समझदार है वो भाजपा की चाल में नहीं फंसने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की सोच विकास करने की नहीं हैं। ये दोनों पार्टियां जनता के लिए नई योजनाएं भी नहीं सोच पा रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार की योजनाओं को नाम बदलकर घोषणाएं कर रही है और लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने की योजना आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की योजना है। भाजपा ने उसे चुराकर मध्य प्रदेश में लागू किया है।

 

 

इस दौरान प्रवीन कुमार ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भाजपा के 4-5 और कांग्रेस के कुछ विधायक आम आदमी पार्टी के लगातार संपर्क में हैं। आने वाले समय में ये सभी विधायक आम आदमी पार्टी के साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कई और बड़े चेहरे और पूर्व मंत्री भी आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं।

Kolar News 13 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.