Video

Advertisement


शिवराज झूठ बोलने में एक मिनट भी नहीं हिचकिचाते- दिग्विजय सिंह
इतनी सीट जिताएंगे कि कोई खरीद न पाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में शनिवार को हुए लाडली बहना के कार्यक्रम में बहनों को पैसा बढ़ाकर 3 हजार देने तक की बात कही। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी भी हमलावर हो गई है। वहीं जबलपुर पहुंचे पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह चौहान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा शिवराज सिंह चौहान महा झूठा आदमी है। वह झूठ बोलने में 1 मिनट भी नहीं हिचकिचाते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। वह सिर्फ झूठ बोलते हैं। मुख्यमंत्री को झूठ बोलने की आदतन बीमारी है।उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेगलो मीनिया बीमारी है। जिसमें सिर्फ मैं... मैं.... मैं...किया जाता है। केवल फोटो उन्हीं की आनी चाहिए और किसी की नहीं आनी चाहिए। इस बीमारी से प्रधानमंत्री पीड़ित है। उन्होंने कहा जब सीएम लाडली बहना कार्यक्रम मैं सिंगल क्लिक माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर रहे थे उस दौरान में एक गांव में था। उस गांव में 12 महिलाओं ने फॉर्म भरा था जिसमें महज 40 महिलाओं के खाते में पैसा गया है। उन्होंने भाजपा के द्वारा पैसे बढ़ाने को लेकर कहा भाजपा का कहने में क्या घटता है, उन्हे भाषण तो ही देना है। लाडली बहना भाजपा को 20 साल बाद याद आई है।इतनी सीट जीतेंगे कि कोई खरीद न सकेविधानसभा चुनाव में सीट जीतने को लेकर उन्होंने कहा इस बार मध्य प्रदेश की जनता गुस्से में है और इतनी सीट जिताएंगे कि कोई खरीद न पाए। पार्टी दबे हुए कांग्रेसियों को सीट देगी। उन्होंने कहा हमारे 27 आदिवासी विधायक थे। जिसमें से महज एक आदिवासी विधायक बिकाऊ लाल सिंह बिक गया। जबकि 26 विधायकों को 15 से 20 करोड़ के ऑफर दिए गए थे।

Kolar News 11 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.